EPFO Vishwas Yojana 2026: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की विश्वास योजना 2026 को लेकर क्षेत्रीय कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के लागू होने और इसके प्रचार-प्रसार से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान नियोक्ताओं को योजना के प्रावधान, आवेदन की प्रक्रिया और उपलब्ध वित्तीय राहत के बारे में जानकारी दी गई।
बैठक की अध्यक्षता अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त उदय बक्शी ने की। उन्होंने पात्र प्रतिष्ठानों से तय समय-सीमा के भीतर योजना के लिए आवेदन करने की अपील की। उन्होंने बताया कि 28 दिसंबर तक EPFO के आधिकारिक नियोक्ता पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
भविष्य निधि जमा करने में देरी से जुड़े विवादों का समाधान
विश्वास योजना 2026 का उद्देश्य भविष्य निधि अंशदान जमा करने में देरी से जुड़े हर्जाने और लंबित विवादों का समय पर निस्तारण करना है। बैठक में नियोक्ताओं को योजना से जुड़ी प्रक्रिया और इससे मिलने वाली वित्तीय राहत के बारे में भी बताया गया।
योजना के तहत आवेदन से लेकर स्वीकृति तक की प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी रखी गई है। EPFO की ओर से पात्र प्रतिष्ठानों से निर्धारित समय के अंदर आवेदन करने के लिए कहा गया है।
28 दिसंबर तक करना होगा आवेदन
योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 दिसंबर है। आवेदन EPFO के आधिकारिक नियोक्ता पोर्टल से किया जा सकता है। बैठक में योजना से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों और आवेदन प्रक्रिया के बारे में नियोक्ताओं को जानकारी दी गई।
योजना से जुड़ी मुख्य बातें:
- योजना का नाम: विश्वास योजना 2026
- आवेदन की अंतिम तारीख: 28 दिसंबर
- आवेदन का माध्यम: EPFO का आधिकारिक नियोक्ता पोर्टल
- योजना का उद्देश्य: भविष्य निधि अंशदान जमा करने में देरी से जुड़े हर्जाने और लंबित विवादों का समयबद्ध निस्तारण
- आवेदन से स्वीकृति तक प्रक्रिया: ऑनलाइन और पारदर्शी
अब तक 13 प्रतिष्ठानों को मिला लाभ
बैठक में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त अनिल कुमार, सहायक भविष्य निधि आयुक्तों के साथ अलग-अलग प्रतिष्ठानों के नियोक्ता और उनके प्रतिनिधि भी शामिल हुए। जानकारी के अनुसार, विश्वास योजना से अब तक 13 प्रतिष्ठान लाभान्वित हो चुके हैं।
बैठक में ईपीएफ के अनिवार्य कवरेज के लिए मासिक वेतन सीमा को 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये किए जाने से जुड़े प्रावधानों पर भी चर्चा हुई।
यह भी पढ़ें: EPFO Nidhi Aapke Nikat 2.0: 28 सितंबर को लगेंगे कैंप, Pensioners को भी मिलेंगी ये सुविधाएं